विकास दुबे एनकाउंटर पर उठे सवाल तो बोले अशोक पंडित, एक आतंकवादी की मौत का मनेगा मातम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 01:32 PM IST

कानपुर में 8 पुल‍िसकर्मियों की न‍िर्ममता से हत्‍या करने वाले व‍िकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर फ‍िल्‍ममेकर अशोक पंडित ने न‍िशाना साधा है।

विकास दुबे एनकाउंटर पर उठे सवाल तो बोले अशोक पंडित, एक आतंकवादी की मौत का मनेगा मातम

Ashoke Pandit reacts on vikas dubey encounter: कानपुर में 8 पुल‍िसकर्मियों की न‍िर्ममता से हत्‍या करने वाले व‍िकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर फ‍िल्‍ममेकर अशोक पंडित ने न‍िशाना साधा है। अशोक पंडित ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने कहा कि शाम होने तक सीएम के दुश्मन आपको यह महसूस करवाएंगे कि विकास दुबे एक हत्यारा नहीं बल्कि भगत सिंह थे। 

अशोक पंडित ने आगे लिखा- अपनी छाती पीटेंगे, चूड़ियां तोड़ेंगे, और चीख चीख कर एक आतंकवादी की मौत का मातम मनाएंगे। पैसे जो मिलते हैं। अशोक पंडित का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। इससे पहले अशोक पंडित ने ट्वीट कर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर लिखा था कि ये यूपी सीएम योगी के द्वारा बनाया गया डर ही है जिसके चलते विकास दुबे अपने बिल से बाहर निकला। 

बता दें कि विकास दुबे को शुक्रवार सुबह उज्‍जैन से कानपुर लाया गया था। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में रास्‍ते में गाड़ी पलट गई। उसके बाद उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। विकास दुबे को 4 गोली लगी थी। 3 गोली सीने में लगी थी और एक हाथ में। 

3 जुलाई की सुबह विकास दुबे घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। 9 जुलाई को उसे उज्‍जैन के महाकाल मंदिर से अरेस्‍ट किया गया था। 2 जुलाई की रात विकास दुबे के घर दबिश देने गए एक सीओ, एक एसओ, दो एसआई तथा 4 जवान समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। उनके परिवार के लोग इस घटना के बाद से ही विकास दुबे को सजा देने की मांग कर रहे थे। सभी शहीदों के परिवार के लोग विकास दुबे के एनकाउंटर से खुश हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं।

End of Article