Earthquake in Ladakh: लद्दाख में हिली धरती,  तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2020, 07:07 AM IST

इस नए अध्ययन के अनुसार इस जोन में आए फॉल्ट ने वैज्ञानिकों को नए सिरे से इसकी पड़ताल करने के लिए प्रेरित किया है। लद्दाख में आज आए भूकंप में अभी किसी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। 

Earthquake in Ladakh: लद्दाख में हिली धरती,  तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप
Photo Credit: PTI

लेह, लद्दाख : लद्दाख में सोमवार सुबह 4.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लद्दाख क्षेत्र में भारतीय एवं एशियाई प्लेट्स तकनीकी रूप से सक्रिय हो गई हैं। इस नए अध्ययन के अनुसार इस जोन में आए फॉल्ट ने वैज्ञानिकों को नए सिरे से इसकी पड़ताल करने के लिए प्रेरित किया है। लद्दाख में आज आए भूकंप में अभी किसी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। 

हाल के दिनों में देश के अलग-अलग भागों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गत बुधवार को मणिपुर के विष्णुपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 थी।

End of Article