Maharashtra Ministers: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग, महाराष्ट्र में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:54 PM IST

portfolios of ministers in Maharashtra: भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे और सुधीर मुनगंटीवार वन मंत्री को संभालेंगे, जो उन्होंने पहले संभाला था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा दी गई है वह संसदीय मामलों को भी देखेंगे।

Maharashtra Ministers: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग, महाराष्ट्र में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
Photo Credit: BCCL

Maharashtra portfolios announce: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे।

भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है। वह पूर्व में भी यह पद संभाल चुके हैं।भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल नए उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह संसदीय कार्य विभाग भी देखेंगे। 

शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं और अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।

गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति और स्वच्छता, उदय सामंत को उद्योग विभाग, अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग, गिरीश महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण, डॉ. विजयकुमार गावित को आदिवासी विकास, सुरेश खाड़े को लेबर विभाग, तानाजी सावंत को सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रवींद्र चव्हाण को लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, दीपक केसरकर को स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा, अतुल सावे को सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण मंत्री बनाया गया है।

End of Article