Jacqueline Fernandez: ठग से दोस्ती जैकलीन को पड़ी महंगी, दिल्ली पुलिस ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 11:24 PM IST

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बना रखा है। वहीं दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जैकलीन जबरन वसूली का हिस्सा थी या नहीं?

Jacqueline Fernandez: ठग से दोस्ती जैकलीन को पड़ी महंगी, दिल्ली पुलिस ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया
Photo Credit: Instagram

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा ने फिर से सोमवार (18 September 2022) को पूछताछ के लिए बुलाया है। जैकलीन से ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ की वसूली मामले में पूछताछ होगी। जैकलीन से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

जैकलीन फर्नांडिस को सोमवार को सुबह 11:00 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जैकलीन फर्नांडिस पहले भी जांच में शामिल हुई थीं। तब उनसे जबरन वसूली मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। उनके साथ पिंकी ईरानी भी थीं, जिन्हें जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश से मिलवाने का काम सौंपा गया था। पिंकी ईरानी को इस काम के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया था। 

पहले दौर की पूछताछ के दौरान, दिल्ली पुलिस को उनके जवाबों में विसंगतियां मिलीं हैं। जिसके बाद उन्हें फिर से तलब किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जैकलीन, सुकेश के जबरन वसूली रैकेट का हिस्सा थी या नहीं? वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जैकलीन को पहले ही आरोपी बना चुकी है। 

जांच के दौरान जांच एजेंसियों को पता चला कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस पर मोटी रकम खर्च की थी। दोनों की एक साथ फोटोज ने भी उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सुकेश पर ठगी के अलग-अलग राज्यों में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि जैकलीन को सुकेश ने कई महंगे गिफ्ट दिए थे। कार से लेकर घर तक और बिल्ली से लेकर घोड़ा तक जैकलीन को गिफ्ट किया गया था। जैकलीन के परिवार को भी सुकेश ने महंगे गिफ्ट दिए थे।

End of Article