काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कमिश्नर नियुक्त, 19 अप्रैल को होगा दौरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 04:18 PM IST

Kashi Vishwanath Mandir Gyanvapi Masjid case Update:काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला किया है।

 काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कमिश्नर नियुक्त, 19 अप्रैल को होगा दौरा

Kashi Vishwanath-Gyanvapi Masjid Varanasi: काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला किया है, बताया जा रहा है कि नियुक्त कमिश्नर 19 अप्रैल को मंदिर-मस्जिद परिसर का दौरा करेंगे साथ ही  वीडियोग्राफी भी की जाएगी, कोर्ट ने इस दौरान सुरक्षाबल तैनात करने का आदेश दिया है।

सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि कमिश्नर के दौरे के दौरान सुरक्षाबल तैनात किया जाए जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना न घटे, कोर्ट ने यह भी कहा है कि नियुक्त कमिश्नर 19 अप्रैल को मंदिर-मस्जिद परिसर का दौरा करेंगे सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दौरे के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

काशी विश्वनाथ नाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है, विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई की गई थी।

गौर हो कि काशी स्थित स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर नाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई पूरी न हो सकी थी, भगवान विश्वनाथ मंदिर की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता ने कहा था कि मंदिर को नुकसान पहुंचाने से संपत्ति का धार्मिक स्वरूप नहीं बदलता है भगवान विश्वेश्वर मंदिर का अस्तित्व सतयुग से अब तक चला रहा है, भगवान विश्वेश्वर विवादित ढांचे में विद्यमान हैं।

End of Article