Sonia Gandhi News: फिर कोविड की चपेट में आईं सोनिया गांधी, दो महीने में दूसरी बार हुईं संक्रमित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 01:10 PM IST

Sonia Gandhi Health News: दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बार सोनिया का इलाज घर पर ही चल रहा है।

Sonia Gandhi News: फिर कोविड की चपेट में आईं सोनिया गांधी, दो महीने में दूसरी बार हुईं संक्रमित

Sonia Gandhi News: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। यह दो महीने के भीतर दूसरी बार है जब सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आई हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए बताया, 'आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।'

पहले भी हो चुका है कोविड

कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं। सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। बाद में एक लंबे उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हाल के दिनों में कई कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा, प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और कुछ अन्य नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के करीब 16 हजार नए मामले सामने आए और संक्रमण से 68 मरीजों की मौत हो गई। मौत के इन 68 मामलों में 24 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा