राष्ट्रीय मसलों पर आंदोलन! कांग्रेस ने बनाई 9 सदस्‍यीय कमेटी, दिग्‍व‍िजय सिंह होंगे अध्‍यक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2021, 05:32 PM IST

कांग्रेस ने राष्‍ट्रीय मुद्दों को जनता के बीच उठाने और इसे लेकर आंदोलन की रणनीतियों को लेकर नौ सदस्‍यीय समिति का गठन किया है, जिसकी अध्‍यक्षता दिग्‍व‍िजय सिंह करेंगे। प्रियंका गांधी भी समिति की अहम सदस्‍य हैं।

राष्ट्रीय मसलों पर आंदोलन! कांग्रेस ने बनाई 9 सदस्‍यीय कमेटी, दिग्‍व‍िजय सिंह होंगे अध्‍यक्ष
Photo Credit: BCCL

नई दिल्‍ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सियासी तौर पर सक्रिय होती नजर आ रही है। पार्टी इस दौरान अंदरूनी कलह को दूर करने के लिए कई कदम उठाती नजर आ रही है तो राष्‍ट्रीय महत्‍व के विभिन्‍न मुद्दों को भी संजीदगी से जनता के बीच ले जाने के मूड में नजर आ रही है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्‍व‍िजय सिंह की अगुवाई में नौ सदस्‍यीय समिति का गठन किया है, जो ऐसे ही मसलों को लेकर योजनाएं बनाएगी।

दिग्‍व‍िजय सिंह होंगे अध्‍यक्ष

कांग्रेस की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष ने राष्‍ट्रीय मुद्दों पर निरंतर आंदोलन की योजना तैयार करने के लिए नौ सदस्‍यीय समिति का गठन किया है। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी के चतुर रणनीतिकार समझे जाने वाले दिग्‍व‍िजय सिंह को अहम जिम्‍मेदारी दी गई है तो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्‍य आठ नेताओं को भी समिति का सदस्‍य बनाते हुए अलग-अलग जिम्‍मेदारी दी गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिग्‍व‍िजय सिंह समिति के अध्‍यक्ष होंगे। पार्टी के अन्‍य आठ सदस्‍यों में प्रियंका गांधी, उत्‍तम कुमार रेड्डी (सांसद), मनीष चतरथ, बीके हरिप्रसाद, र‍िपुन बोरा, उदित राज, रागिनी नायक और जुबेर खान को शामिल किया गया है।

असंतुष्‍टों का मनाने की कवायद!

इससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया, जिसमें गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे जी-23 के उन नेताओं को भी शामिल किया गया, जिनके बारे में माना जाता रहा है कि ये पार्टी नेतृत्‍व से अंसतुष्‍ट चल रहे हैं। जी-23 के नेताओं ने कई मौकों पर नेतृत्‍व के फैसलों से असंतोष जताया है।

ऐसे में मनमोहन सिंह की अध्‍यक्षता में बनी कमेटी में इन नेताओं को शामिल करने के कांग्रेस अध्‍यक्ष के फैसले को पार्टी में अंदरूनी कलह को दूर करने और सभी को साथ लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मनमोहन सिंह की अध्‍यक्षता में कमेटी का गठन देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में लगातार एक साल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजनाएं बनाने और उसके लिए आपसी समन्‍वय के उद्देश्‍य से किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'चंद्रमा तक पहुंच गए लेकिन जाति व्यवस्था से नहीं हुए मुक्त', सिर पर मैला ढोने की प्रथा पर बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी

'चंद्रमा तक पहुंच गए लेकिन जाति व्यवस्था से नहीं हुए मुक्त', सिर पर मैला ढोने की प्रथा पर बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा POCSO एक्ट, चिराग पासवान ने भी दर्ज कराई शिकायत; हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा POCSO एक्ट, चिराग पासवान ने भी दर्ज कराई शिकायत; हत्या के प्रयास जैसी धाराएं जोड़ने की तैयारी

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट, ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली

आज की ताजा खबर 05 सितंबर 2026: स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट, ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली

'जय श्री कृष्णा' से गूंजा देश: मथुरा में 'समुद्र मंथन' तो पटना में भक्ति की बयार, सीएम योगी और CM सम्राट चौधरी ने की पूजा; देखें फोटो-वीडियो

'जय श्री कृष्णा' से गूंजा देश: मथुरा में 'समुद्र मंथन' तो पटना में भक्ति की बयार, सीएम योगी और CM सम्राट चौधरी ने की पूजा; देखें फोटो-वीडियो

BRICS Summit: दिल्ली में 4 दिन ट्रैफिक रहेंगी पाबंदियां! भारत मंडपम के आसपास बढ़ी सुरक्षा; घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

BRICS Summit: दिल्ली में 4 दिन ट्रैफिक रहेंगी पाबंदियां! भारत मंडपम के आसपास बढ़ी सुरक्षा; घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी