यूपी के प्रतापगढ़ में बराक ओबामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 'द प्रामिस्ड लैंड' में कांग्रेस नेताओं का है जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2020, 01:59 PM IST

ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। अदालत शुक्ला के मुकदमे पर एक दिसंबर को सुनवाई करेगी।

यूपी के प्रतापगढ़ में बराक ओबामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 'द प्रामिस्ड लैंड' में कांग्रेस नेताओं का है जिक्र
Photo Credit: AP

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुकदमा दायर किया गया है। ओबामा के खिलाफ यह मुकदमा एक वकील ने दायर किया है। वकील का कहना है कि अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संस्मरण 'द प्रामिस्ड लैंड' में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए उनका 'अपमान' किया है। वकील का दावा है कि इससे इन कांग्रेस नेताओं के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए अदालत को ओबामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देना चाहिए। 

एक दिसंबर को होगी सुनवाई
रिपोर्टों के मुताबिक ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। अदालत शुक्ला के मुकदमे पर एक दिसंबर को सुनवाई करेगी। वकील का आरोप है कि अपनी किताब में मनमोहन सिंह एवं राहुल गांधी के बारे में ओबामा ने जो कुछ कहा है, वह 'अपमानजनक' और देश की संप्रभुता पर हमला है। 

वकील का दावा-प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुईं
वकील का दावा है कि देश भर में इन नेताओं के समर्थक करोड़ों की संख्या में हैं और किताब में इन नेताओं के बारे में कही गई बातों से वे आहत हुए हैं। वकील ने आगे कहा है कि कांग्रेस नेताओं के ये प्रशंसक यदि किताब का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे तो उससे अराजक स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए ओबामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। वकील का कहना है कि ओबामा के खिलाफ यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है तो वह अमेरिकी दूतावास के सामने अनशन करेंगे।

किताब में सोनिया, राहुल, मनमोहन सिंह का जिक्र
दरअसल, ओबामा ने अपने संस्मरण में दावा किया है कि सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री इसलिए बनाया क्योंकि वह इस बुजुर्ग नेता से अपने बेटे के लिए कोई 'खतरा' महसूस नहीं करती थीं। यही नहीं, ओबामा ने राहुल गांधी के बारे में भी जिक्र किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि 'राहुल ऐसे छात्र हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत तो रखते हैं लेकिन उनमें ‘विषय में महारत हासिल’करने की योग्यता और जूनून की कमी है।' ओबामा की इन टिप्पणियों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तंज कसा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत