राहुल गांधी में ऐसा क्या दिखता है जो हमें नहीं दिखता, दिखाइए?- पूछने लगे एंकर, कांग्रेस समर्थक ने कहा- यहां केमिस्ट्री चल रही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 02:19 PM IST

Rashtravad on Times Now Navbharat: यह पूरा मामला 26 अगस्त, 2022 का है। टाइम्स नाउ नवभारत पर राष्ट्रवाद नाम के डिबेट शो में कांग्रेस और उसकी बर्बादी के मुद्दे पर बहस हो रही थी। चर्चा में पत्रकार सुशांत सिन्हा के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता शाजिया इल्मी, कांग्रेस प्रवक्ता रोशनी जयसवाल, राजनीतिक विचार संगीत रागी और पॉलिटिकल एनालिस्ट  पूनावाला मौजूद थे। 

राहुल गांधी में ऐसा क्या दिखता है जो हमें नहीं दिखता, दिखाइए?- पूछने लगे एंकर, कांग्रेस समर्थक ने कहा- यहां केमिस्ट्री चल रही
Photo Credit: IANS

Rashtravad on Times Now Navbharat: नेतृत्व, अस्तित्व और अंदरूनी कलह के तिहरे मोर्चे पर संकट झेलती कांग्रेस की दिशा और दशा के मुद्दे पर एक टीवी न्यूज डिबेट में सवाल उठा। इस बीच, एंकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल किया और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला से पूछा, "राहुल में उन्हें ऐसा क्या दिखता है, जो हम लोगों को नहीं नजर आता है?" इस पर पूनावाला बोले कि पार्टी में केमिस्ट्री चल रही है। उनके इस जवाब पर एंकर उन्हें घेरने लगे और बोले कि 

दरअसल, यह पूरा मामला 26 अगस्त, 2022 का है। टाइम्स नाउ नवभारत पर राष्ट्रवाद नाम के डिबेट शो में कांग्रेस और उसकी बर्बादी के मुद्दे पर बहस हो रही थी। चर्चा में पत्रकार सुशांत सिन्हा के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता शाजिया इल्मी, कांग्रेस प्रवक्ता रोशनी जयसवाल, राजनीतिक विचार संगीत रागी और पॉलिटिकल एनालिस्ट  पूनावाला मौजूद थे। 

हुआ यूं कि सिन्हा ने राहुल से जुड़ा सवाल पूछा था, जिस पर पूनावाला बोले, "देखिए, जैसे मैं कांग्रेस का एक समर्थक हूं। मेरी श्रद्धा सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार में है। यह केमिस्ट्री है, जिसे आप बयां नहीं कर सकते है। केवल गांधी परिवार ने स्वतंत्र भारत में इस देश के लिए बलिदान दिया है।" इस पर एंकर ने उन्हें टोका और दो टूक पूछा- सिर्फ गांधी परिवार ने?

पूनावाला ने आगे साफ किया, "प्रधानमंत्रियों के नाते। साथ ही वह आरएसएस की तरह कभी समझौता नहीं करेंगे।" सिन्हा ने आगे फिर पूछा कि राहुल, सोनिया और प्रियंका के अलावा कांग्रेस में कोई ऐसा नहीं है, जिस पर 100 फीसदी भरोसा किया जाए कि वह संघ से समझौता न करेगा? पैनलिस्ट ने कहा- दो चीजें हैं। पहली- 100 फीसदी यकीन इन पर है। दूसरा- हमारी केमिस्ट्री है और श्रद्धा है। मोतिलाल नेहरू के समय से चली आ रही है। हमारी इनसे केमिस्ट्री है। 

सिन्हा ने केमिस्ट्री वाली बात पर कहा- मैं तो जानता था कि सियासत गणित से चलती है, क्योंकि मैथ्य में अगर नंबर (संख्या बल/सीट) नहीं है आपके पास तब काम नहीं चलेगा...पर यहां पर केमिस्ट्री चल रही है। देखिए, आगे संगीत रागी ने क्या जवाब दियाः

End of Article