Navneet Rana : नवनीत, रवि राणा को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, अदालत ने खारिज की अर्जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 05:13 PM IST

Hanuman Chalisa Controversy : हनुमान चालीसा विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत एवं रवि राणा को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। 

Navneet Rana :  नवनीत, रवि राणा को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, अदालत ने खारिज की अर्जी
Photo Credit: PTI

Navneet Rana : हनुमान चालीसा विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत एवं रवि राणा को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा पर दो एफआईआर दर्ज हैं। नवनीत राणा को मुंबई की भायखला जेल और रवि को तलोजा जेल में रखा गया है। पति-पत्नी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी है। 

End of Article