BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, रूस-यूक्रेन को लेकर हुए ऐसे ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 11:22 AM IST

JP Nadda twitter account hack: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उनके ट्विटर हैंडल से कुछ ट्वीट भी किए जा रहे हैं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, रूस-यूक्रेन को लेकर हुए ऐसे ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उनके ट्विटर हैंडल से 2 ट्वीट भी किए गए हैं। एक ट्वीट में लिखा है कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है। एक और ट्वीट में लिखा होता है कि रूस के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार करना। बिटकॉइन और एथेरियम। यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार करना। 

उनके अकाउंट को अब रिकवर कर लिया गया है। सारे विवादित ट्वीट हटा दिए गए हैं। उनके हैंडल पर अब आखिरी ट्वीट 2 घंटे पहले का है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की जनता से 5वें चरण में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। वो लिखते हैं कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आयें। 

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नड्डा का ट्विटर अकांउट कुछ वक्त के लिए हैक हुआ था। पार्टी नेता ने कहा कि अब यह नियंत्रण में है। हम असली कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बातचीत कर रहे हैं।

किसी नेता के ट्विटर अकांउट के हैक होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकांउट भी हैक कर लिया गया था और उससे बिटक्वाइन के संबंध में ट्वीट किया गया था। इनके अलावा कुछ सरकारी विभागों के ट्विटर को भी हैक किए जाने की खबरें आई थीं।

End of Article