किसानों के समर्थन में आए BJP सांसद Varun Gandhi, बोले- किसान हमारे अपने हैं, उनका दर्द समझने की जरूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 03:26 PM IST

मुजफ्फरनगर में चल रही किसान महापंचायत को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बड़ा बयान दिया है। वरुण गांधी ने कहा है कि किसान हमारे अपने हैं उनका दर्द समझने की जरूरत है।

किसानों के समर्थन में आए BJP सांसद Varun Gandhi, बोले- किसान हमारे अपने हैं, उनका दर्द समझने की जरूरत

नई दिल्ली नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्ही कानूनों के विरोध में आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है जिसमें लाखों किसान पहुंचे हैं। इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका दर्द समझने की जरूरत है।

वरुण ने समर्थन में कही ये बात
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लिखा, 'आज मुजफ्फरनगर में लाखों किसान प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं। वो हमारे अपने हैं और अपना ही खून हैं. हमें उनके साथ दोबारा सम्मानजनक तरीके से बात करनी चाहिए। उनके दर्द को समझना चाहिए, उनके नजरिए और उनके साथ काम करने की जरूरत है। वरुण गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा पुरजोर तरीके से कृषि कानूनों का समर्थन कर रही है। वरुण के इस ट्वीट को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम रिट्वीट किया है।

भाजपा विधायक का ट्वीट

वरुण गांधी के इस ट्वीट पर भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह ने लिखा, 'माफ करना वरुण जी लेकिन आपको किसानों और देश विरोधी तत्वों के बीच अंतर को समझने की जरूरत है।' हालांकि किसानों को देश विरोधी बताने पर उनकी जब आलोचना हुई तो विजेंद्र सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

उमड़ी भीड़

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों के किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं, जहां 5,000 से अधिक लंगर (भोजन स्टाल) लगाए गए हैं। संगठनों के झंडे और अलग-अलग रंग की टोपी पहने किसान बसों, कारों और ट्रैक्टरों के जरिए यहां पहुंचते देखे गए। आयोजन स्थल के आसपास कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। 

End of Article