Bihar: अररिया में यूनिफॉर्म-किताबों के पैसे नहीं आए, तो तलवार लेकर स्कूल पहुंचा बच्चे का पिता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 07:40 AM IST

Araria News:बिहार के अररिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के बच्चों की ड्रेस और किताबों के पैसे नहीं आए तो वह तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया।

Bihar: अररिया में यूनिफॉर्म-किताबों के पैसे नहीं आए, तो तलवार लेकर स्कूल पहुंचा बच्चे का पिता

अररिया: बिहार के अररिया (Araria News) में एक बच्चे के पिता को इतना गुस्सा आया है कि वह तलवार लेकर बच्चे के स्कूल पहुंच गया। मामला  जिले के जोकीहाट प्रखंड के अंतर्गत भगवानपुर पंचायत का है। दरअसल  बच्चे को पोशाक और किताब की राशि नहीं मिलने शख्स बेहद आक्रोशित था। इसके बाद वह लुंगी पहनकर हाथ में तलवार लिए स्कूल पहुंच गया और शिक्षकों को धमकाने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

स्कूल पहुंचकर शख्स ने सबसे पहले ड्रेस और किताबों को लेकर मिलने वाली धनराशि के नहीं मिलने का कारण पूछा और फिर वहां मौजूद शिक्षकों के साथ गाली गलौच की। हाथ में नंगी तलवार देखकर हर कोई डर गया। किसी ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिस समय शख्स तलवार लेकर वहां पहुंचा तो क्लास में मौजूद कुछ बच्चे डर की वजह से रोने भी लगे।

पहले भी कर चुका है इसी तरह की हरकत

अकबर ने शिक्षकों को धमकी दी कि उसे 24 घंटे के अंदर में पैसा चाहिए। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि आरोपी अकबर और ज्यादा धनराशि की मांग कर रहा है। आरोपी पिछले लंबे समय से मिड डे मील से लेकर ड्रेस किताब के पैसों के लेकर शिक्षकों के साथ गाली  गलौच करता रहता था। शिक्षकों का कहना है आरोपी अकबर स्कूल से सामान चोरी कर बाजार में बेच देता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है। जोकीहाट के एसएचओ ने कहा, "इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।"

End of Article