Bihar Corona Cases:बिहार में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 6,133 नए मामले आए, 24 मरीजों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2021, 12:16 AM IST

Bihar corona update:बिहार प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,675 हो गयी।

Bihar Corona Cases:बिहार में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 6,133 नए मामले आए, 24 मरीजों की मौत

पटना:  बिहार में गत 24 घंटे में कोवड-19 से 24 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में पिछले साल शुरू हुई महामारी से बृहस्पतिवार तक 1,675 लोगों की जान जा चुकी है।वहीं, इस अवधि में 6,133 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,304 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 24 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में सात, गया एवं कटिहार में तीन-तीन, दरभंगा एवं पश्चिम चंपारण में दो-दो, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर एवं रोहतास जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

 बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 6,133 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2,105 मामले शामिल हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण से ये जिले हैं सर्वाधिक प्रभावित 

बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में भागलपुर में 601, गया में 431, मुजफ्फरपुर में 265, बेगूसराय में 174, सारण में 171, औरंगाबाद में 165, मुंगेर में 147, पश्चिम चंपारण में 143, जहानाबाद में 131, सिवान में 123, सहरसा में 112, नालंदा में 109, रोहतास में 107, वैशाली में 105, बांका में 98, पूर्वी चंपारण में 92, पूर्णिया में 84, भोजपुर में 83, कटिहार में 81, गोपालगंज में 77, बक्सर में 68, समस्तीपुर में 55, अरवल में 54, मधेपुरा में 51, अररिया एवं लखीसराय में 50-50 मामले पिछले 24 घंटों के दौरान प्रकाश में आए हैं।

 बिहार में संक्रमित होने वालों की संख्या 3,01,304 पहुंच गयी

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 3,01,304 पहुंच गयी है जिनमें से 2,70,550 मरीज ठीक हुए।विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 755 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,01,236 नमूनों की जांच की गयी जबकि गत साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 2,49,44,876 नमूनों की जांच की गयी है। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 29,078 है और मरीजों के ठीक होने की दर 89.79 प्रतिशत है।

End of Article