Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 7 जवान घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2020, 08:12 AM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। इस हमले में सात अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 7 जवान घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की कोबरा 206 बटालियन के जवानों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सात जवान घायल हो गए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद  हो गए हैं।

ऐसे बनाया गया निशाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ के वाहन को तब निशाना बनाया गया जब ये सभी जवान रात को करीब दस बजे एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद  से सुरक्षाबलों ने बुरकापाल, तेमलवाड़ा और चिंतागुफा में एक संयुक्त अभियान चलाय हुआ था।

गश्त कर लौट रहे थे जवान

बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गश्त के भेजा गया था। इसके बाद जब जवान लौट रहे थे तो देर शाम ताड़मेटला के करीब नक्लियों ने बारूदी सुरंग (IED) विस्फोट कर दिया जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और रायपुर लाने तक असिसटेंट कमांडेंट की मौत हो गई।

End of Article