BrahMos missile : एंटी शिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, ध्वनि की गति से तीन गुना स्पीड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 11:10 PM IST

भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमांड ने एंटी शिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की स्पीड ध्वनि की गति से तीन गुना आधिक है।

BrahMos missile : एंटी शिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, ध्वनि की गति से तीन गुना स्पीड

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमांड द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) के एक एंटी शिप वर्जन (Anti-ship version) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। अंडमान और निकोबार कमांड ने एक ट्वीट में बताया कि परीक्षण बुधवार को किया गया।

ट्वीट में लिखा गया कि अंडमान और निकोबार कमांड भारतीय सशस्त्र बलों की एकमात्र त्रि-सेवा कमांड है। "#IndianNavy और #ANC ने 27 अप्रैल को A&N द्वीप समूह में #BrahMos के #AntiShip वर्जन के जरिये से समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट करके #CombatReadiness का फिर से प्रदर्शन किया।

अंडमान और निकोबार कमांड ने कहा कि भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमांड ने 27 अप्रैल 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ब्रह्मोस के एंटी शिप वर्जन के माध्यम से समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट करके युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन किया।

19 अप्रैल को, भारतीय वायु सेना (IAF) ने पूर्वी समुद्र तट पर एक सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। पिछले महीने, भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में एक स्टील्थ डिस्ट्रायर से ब्रह्मोस मिसाइल के एक उन्नत वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस, एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या भूमि प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।

ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से करीब तीन गुना की गति से उड़ान भरती है। मिसाइल के उन्नत संस्करण की सीमा को 290 किमी से करीब 350 किमी तक बढ़ाया गया है।

End of Article