ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के वरिष्ठ नेता पवन के वर्मा ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 03:35 PM IST

Pavan K Varma: जेडीयू के पूर्व सांसद पवन के वर्मा ने पिछले साल ने कहते हुए टीएमसी में शामिल हुए थे कि विपक्ष को मजबूत करने की दिशा में काम करना समय की जरूरत है।

ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के वरिष्ठ नेता पवन के वर्मा ने दिया इस्तीफा
Photo Credit: ANI

Pavan K Varma: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन के वर्मा ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के महागठबंधन में लौटने के कुछ दिनों बाद उनका इस्तीफा हुआ है। बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ जनता दल (यूनाइटेड) ने गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में वापसी की है। 

टीएमसी के वरिष्ठ नेता पवन के वर्मा ने दिया इस्तीफा

पवन के वर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि ममता बनर्जी जी, कृपया टीएमसी से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मुझे दिए गए गर्मजोशी से स्वागत और आपके स्नेह और शिष्टाचार के लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं संपर्क में रहने के लिए तत्पर हूं। गर्मजोशी के साथ आप सभी को शुभकामनाएं।

पिछले साल टीएमसी में शामिल हुए थे पवन के वर्मा

जेडीयू के पूर्व सांसद पवन के वर्मा ने पिछले साल ने कहते हुए टीएमसी में शामिल हुए थे कि विपक्ष को मजबूत करने की दिशा में काम करना समय की जरूरत है। विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का जोरदार विरोध करने पर पवन के वर्मा और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को 2020 में जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!