महज एक साल में केजरीवाल से हुआ डॉ. अजय का मोहभंग, 'झाड़ू' को छोड़ फिर थामा कांग्रेस का 'हाथ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2020, 04:27 PM IST

एक साल पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर केजरीवाल की पार्टी 'आप' का दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद अजय कुमार ने एक फिर घर वापसी की है।

महज एक साल में केजरीवाल से हुआ डॉ. अजय का मोहभंग, 'झाड़ू' को छोड़ फिर थामा कांग्रेस का 'हाथ'

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ अजय कुमार (Dr Ajoy Kumar) की एक बार फिर से घर वापसी हो गई है। दरअसल अजय कुमार ने पिछले साल अगस्त के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। आम आदमी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया था। लेकिन एक साल के अंदर ही उनका आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया और फिर से वह कांग्रेस में लौट आए हैं।

अजय कुमार ने कांग्रेस छोड़ते समय लिखा था पत्र
अजय कुमार की कांग्रेस में वापसी के प्रस्ताव पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगाई है। गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अजॉय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस छोड़ते समय अजय कुमार ने एक पत्र लिखा था जिसकी भाषा बेहद तल्ख थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की बजाय नेताओं की वफादारी करते हैं।  पूर्व सिविल सर्वेंट रहे अजय कुमार ने इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। 

जताया कांग्रेस नेताओं का आभार

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में काफी गुटबाजी हो गई थी। एक तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के गुट के लोग थे तो दूसरी तरफ अजय कुमार के समर्थक। दोनों गुटों के समर्थकों के बीच कई बार बहस भी हुई थी। पार्टी में फिर से शामिल होने पर डॉ. अजय कुमार ने  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और आरपीएन सिंह का आभार जताया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत