विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर BJP पर भड़के पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा, दी चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 01:56 AM IST

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस दौरे के लिए मंत्री अमन अरोड़ा समेत 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची को मंजूरी दे दी थी, लेकिन विदेश मंत्रालय ने इन्हें राजनैतिक मंजूरी नहीं दी।

विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर BJP पर भड़के पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा, दी चेतावनी
Photo Credit: Facebook

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब के उर्जा मंत्री को विदेश यात्रा के लिए सरकार से अनुमति नहीं मिल पाई है। इस मामले को लेकर एक बार फिर से आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पंजाब के उर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने अनुमति नहीं देने पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा, आप से डरती है, इसलिए उसके नेताओं को अनुमति नहीं देती है।

पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने ग्रीन हाईड्रोजन संबंधी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए तीन देशों (जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड) की यात्रा पर जाने वाले थे। इसके लिए केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अनुमति मिल भी गई थी, लेकिन विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल पाई।

केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के बाद अमन अरोड़ा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि वो आम आदमी पार्टी से राजनैतिक तौर पर इतना असुरक्षित क्यों महसूस कर रही है, जो उसे आप नेताओं के सरकारी विदेश दौरे पर रोक लगाने जैसी भद्दी चालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आगे अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ कि केंद्र सरकार ने किसी AAP नेता को इजाजत देने से इंकार किया है। इससे पहले भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह दौरा इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम की तरफ से स्पांसर किया गया था। इस दौरे का केंद्र या राज्य सरकार पर एक पैसे का भी वित्तीय बोझ नहीं पड़ना था। उन्होंने आगे कहा कि आप भारत के राजनैतिक नक्शे से भाजपा का सफाया करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो मौजूदा हालातों में भगवा पार्टी को स्पष्ट दिख रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र की गौरवमयी रिवायतों को भुला दिया है। उन्होंने भाजपा को याद दिलाते हुए कहा कि एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने अटल बिहारी वाजपायी को विरोधी पक्ष के नेता होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र में भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुना था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई