मौसम 18 सितंबर: क्या दिल्ली-NCR को आज मिलेगी गर्मी से राहत? जानें कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2020, 12:13 AM IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम 18 सितंबर: क्या दिल्ली-NCR को आज मिलेगी गर्मी से राहत? जानें कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में लगातार आठवें दिन बारिश नहीं हुई। इससे तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गया। आज भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गर्मी से राहत मिलने की गुंजाइश नहीं है। लेकिन आज बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदा बांदी भी हो सकती है। 

एनसीआर के अन्य शहरों का भी ये ही हाल है। फरीदाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं। वहीं गुरुग्राम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में कहीं भारी, तो कहीं हल्की बारिश हुई। आईएमडी के डेटा के अनुसार दिल्ली में अब तक सितंबर में 77 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

End of Article