मौसम 15 सितंबर: जानें दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2020, 06:18 AM IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

मौसम 15 सितंबर: जानें दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज भी दिल्ली और आसपास के शहरों में अच्छी खासी गर्मी पड़ने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सयस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्यियस रहने की संभावना है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद अगले हफ्ते बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून के लंबे समय तक रहने की संभावना है और इसके अक्टूबर के शुरुआती दिनों में लौटने का अनुमान है।

वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। यहां भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमकी। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की सम्भावना है।

End of Article