मौसम 27 अगस्त: दिल्ली-NCR में सुहावना रहेगा मौसम, आज भारी बारिश की संभावना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 12:16 AM IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे, साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम 27 अगस्त: दिल्ली-NCR में सुहावना रहेगा मौसम, आज भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बादल छाए रहे। आज यानी गुरुवार को भी मौसम अच्छा बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, इसके बाद भारी बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी में 'मध्यम से भारी' बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए 27 से 29 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से शुक्रवार दोपहर तक एक दो बार मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून ट्र्रफ मंगलवार शाम से शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर के करीब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य शहरों में भी भारी बारिश की संभावना है।

वहीं दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है। यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था। 

इसके अलावा मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और 27-28 अगस्त के लिए उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बाद के दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 अगस्त के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए और पूर्वी राजस्थान (29-30 अगस्त) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने जम्मू कश्मीर (27 अगस्त), हिमाचल प्रदेश (27-28 अगस्त), पूर्वी उत्तर प्रदेश (27, 29-30 अगस्त), पूर्वी राजस्थान (27-28 अगस्त), पंजाब (27-28 अगस्त) हरियाणा, दिल्ली (27-29 अगस्त), पश्चिम राजस्थान (29-30 अगस्त) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।।

End of Article