Visakhapatnam:विशाखापत्तनम एचपीसीएल प्लांट में लगी भीषण आग,मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई हताहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 07:18 PM IST

Visakhapatnam HPCL Plant Fire:मंगलवार को विशाखापत्तनम से आग लगने की बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि ये आग एचपीसीएल संयंत्र में लगी जिसपर काबू पा लिया गया है।

Visakhapatnam:विशाखापत्तनम एचपीसीएल प्लांट में लगी भीषण आग,मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Visakhapatnam HPCL Plant me Aag Lagee: विशाखापत्तनम के एचपीसीएल संयत्र (Visakhapatnam hplc plant) में आग लग गई है, स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से बड़े विस्फोट की आवाज सुनी। एचपीसीएल ने संयंत्र के अंदर से आपात स्थिति की सूचना दी। जिला दमकल अधिकारी ने बताया कि अभी मौके से सूचना मिली है, जिला दमकल की गाड़ियां पास के दमकल केंद्रों से मौके पर पहुंचीं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयंत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गयी लेकिन वहां उस समय कार्यरत सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी वी. विनय चांद ने कहा कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।'एचपीसीएल के दलों के अलावा पूर्वी नौसैनिक कमान और आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन तथा अग्निशमन विभाग की टीमों ने आनन-फानन में मोर्चा संभालकर आग को काबू में कर लिया।

सूत्रों के अनुसार एचपीसीएल के पुराने टर्मिनल में क्रूड डिस्टिलेशन इकाई-3 में आग लगी थी। तत्काल आपातकालीन सायरन बज गया जिसके बाद कर्मचारी संयंत्र से बाहर निकले। कुछ कर्मचारियों ने बताया, 'विस्फोट जैसी जोरदार आवाज आई और भयावह आग दिखाई दी। सायरन बजने लगे और हम सब सुरक्षित बाहर आ गये।'

End of Article