Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या गिरफ्तार, पुलिस ने हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 11:01 AM IST

Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शक है कि ये सभी लोग यहां अवैध तरीके से प्रवास कर रहे थे।

Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या गिरफ्तार, पुलिस ने हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा
Photo Credit: BCCL

Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए रोहिग्याओं को पुलिस ने हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा है और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस बात की प्रबल आशंका है कि ये सभी यहां अवैध तरीके से रह रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और भी रोहिंग्या तो यहां नहीं रह रहे हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि यहां पर काफी संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम अवैध तरीके से रह रहे हैं। 

 पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 12 रोहिंग्या तब्लीगी समूह के हिस्से के रूप में गूल तहसील के गांव डार पहुंचे थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और इस बात का भी पता लगा रही है कि क्या इनका कोई और समूह भी यहां रह रहा है।

आठ साल से रह रहे थे इन जगहों पर

खबर के मुताबिक सभी सदस्यों को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके की जेल भेज दिया गया है, जहां ज्यादातर उन रोहिंग्या मुसलमान को रखा गया है, जिन्होंने अवैध रूप से केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश किया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से कुछ की पहचान अमीर हकम, जफर आलम, मोहम्मद नूर, अबुल हसन, मोहम्मद आलम, नूर अमीन, नूर हुसैन, सईद हुसैन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इस्माइल, कमाल हुसैन और मुस्तफा हुसैन के तौर पर की गई है। ये सबी आठ साल से जम्मू के भटिंडी और नरवाल में शरणार्थी के रूप में रह रहे थे।

End of Article