जहरीले मशरूम खाने से अब तक 13 लोगों की हुई मौत, सभी डिब्रूगढ़ में गार्डन एरिया के हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:02 PM IST

असम के डिब्रूगढ़ में जहरीले मशरूम खाने से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई।  यहां 39 मरीजों को भर्ती किया गया। ये सभी गार्डन एरिया के रहने वाले हैं।

जहरीले मशरूम खाने से अब तक 13 लोगों की हुई मौत, सभी डिब्रूगढ़ में गार्डन एरिया के हैं

असम के डिब्रूगढ़ में जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की जान चली गई।  AMCH अधीक्षक, डॉ प्रशांत दिहिंगिया ने कहा कि डिब्रूगढ़ में एक सप्ताह के दौरान जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत हो गई। 

यहां 39 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें ज्यादातर किडनी और लीवर की समस्या थी। अब तक 13 मरीजों की मौत, सभी उद्यान क्षेत्र के हैं।

End of Article