AQIS Module Caught In Gujarat: गुजरात ATS सूत्रों के मुताबिक गुजरात में पकड़े गए AQIS मॉड्यूल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी और ISI के इशारे पर ये मॉड्यूल एक्टिव था। ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भारत में विशेष समुदाय को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होने के लिए रेडिकलाइज्ड कर रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन के पक्ष में सोशल मीडिया पर माहौल बना रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की साजिश
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और ISI अधिकारियों से संपर्क किया था। पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। इन्ही सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चैटिंग कर इन्हें निर्देश मिल रहे थे। ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर @ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे।
मोहम्मद फैज लीड कर रहा था
पकड़े गए चारों आतंकियों को मोहम्मद फैज लीड कर रहा था। मोहम्मद फैज दिल्ली में एक फास्ट फूड चैन में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। बेहद पढ़े लिखे मोहम्मद फैज ने ही बाकी तीनों आतंकियों को अपने साथ जोड़कर मॉड्यूल तैयार किया था। सभी सोशल मीडिया मंचों पर अकाउंट बनाकर ऑपरेशन सिंदूर की खिलाफत की साजिश को इसी ने अंजाम दिया। मोहम्मद फैज के सोशल मीडिया अकाउंट पर नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें जेहाद की तालीम देने का काम कर रहा था। वहीं, नोएडा से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली नोएडा में एक मोबाइल शॉप के काम करता था और बाकी दोनों गुजरात में सिलाई का काम करते थे।
