देश

IEC 2023: देश को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल, कांग्रेस नेता पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 2, 2023, 01:43 PM IST

India Economic Conclave 2023: टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करता है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे। हमने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बना दिए। हम आठ गुना ज्यादा एयरपोर्ट बनाए।

India Economic Conclave 2023: अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री अगले महीने वहां की यात्रा पर जाने वाले हैं लेकिन वहां जाकर कांग्रेस नेता ने देश का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। देश हर मोर्चे पर तरक्की कर रहा है लेकिन राहुल ने काला चश्मा पहन रखा है। इसलिए उन्हें हर जगह कालिमा दिख रही है। वह कहते हैं कि भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन सच यह है कि लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। चुनाव हारने पर वह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और ईवीएम खराब है लेकिन चुनाव जीतने पर चुप हो जाते हैं।

'देश के बारे में गलतबयानी कर रहे राहुल'

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करता है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे। हमने नौ साल में 74 एयरपोर्ट बना दिए। हम आठ गुना ज्यादा एयरपोर्ट बनाए। दुनिया कह रही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली है। राहुल गांधी को काले चश्मे से उसमें धब्बा दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि अमेरिका में पीएम से पहले जाकर वह देश के बारे में गलतबयानी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि देश में माहौल खराब है। उन्हें देखना चाहिए कि देश एक-एक करके आगे बढ़ रहा है। इनके समय बैंक दिवालिया होने तक आ गए थे, वे आज अच्छा कर रहे हैं। हमारी सरकार के उपायों के बाद जो बैंक बंद होने की स्थिति में थे वे आज मुनाफे में आ गए हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमने व्यवस्था बदली है।

लोकतंत्र नहीं, धीरे-धीरे कांग्रेस खत्म हो रही-अनुराग

IEC 2023 में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को अपमानित करने का राहुल कोई मौका नहीं छोड़ते। राहुल जिस मंच पर थे वहां भारत के तिरंगे, राष्ट्रगान का अपमान हुआ। भारत विरोधी नारे लगते हैं। कांग्रेस नेता खुद भारत का अपमान करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। यह एक बार नहीं अनेक बार हुआ है। दुनिया के नेता प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा दिया 'मोदी इज द बॉस'। यह केवल मोदी जी का सम्मान नहीं है। यह 142 करोड़ भारतीयों का सम्मान है लेकिन यह सब राहुल गांधी को नहीं दिखाई देता। वह विदेश में जाकर अनाप-शनाप बोलते हैं। वह कहते हैं कि भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन सच यह है कि लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। चुनाव हार जाते हैं लोकतंत्र खतरे में है और ईवीएम खराब है। चुनाव जीतने पर चुप हो जाते हैं।

'मोदी सरकार में नामुमकिन काम मुमकिन हुआ'

यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने IEC 2023 में कहा कि यूपीए सरकार के समय न तो कोई नेता था और न ही कोई नीति थी। युवाओं को अपना भविष्य अंधकार मय लग रहा था। मोदी जी में लोगों ने एक उम्मीद देखी। आज मैं कह सकता हूं कि जो कभी सोचा नहीं गया था मोदी सरकार में वह हुआ। मोदी सरकार में चार करोड़ गरीबों को पक्का मकान मिला है। 12 करोड़ घरों को नल एवं शौचालय मिला है। 220 करोड़ कोरोना का टीका लगा है। 80 करोड़ लोगों को दो बार राशन मिल रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था 5वें नबर पर आ गई। राम मंदिर बना। मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। नौ वर्षों में हमने विकसित भारत की नींव रखी है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article