देश

पीएफआई पर एक और स्ट्राइक, महाराष्ट्र के पनवेल से यूनिट सेक्रेटरी समेत तीन अरेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 09:42 AM IST

महाराष्ट्र के पनवेल में एटीएस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। ये सभी तीनों प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े हुए हैं।

Image

महाराष्ट्र के पनवेल से गिरफ्तारी

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते यानी (ATS) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन कार्यकर्ताओं को पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक स्थानीय इकाई सचिव और संगठन की राज्य विस्तार समिति के दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि एटीएस के पास पनवेल में पीएफआई के दो पदाधिकारियों और कुछ कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में विशेष जानकारी थी। बता दें कि इस समूह को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है।पूछताछ के बाद, चारों को सख्त गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

फुलवारीशरीफ से मिले लिंक के बाद गिरफ्तारी

ताजा गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों द्वारा बिहार पुलिस की सहायता से पटना में दो अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर पीएफआई से जुड़े फुलवारीशरीफ मामले के सिलसिले में छापेमारी के बाद हुई है।सरकार ने पिछले महीने PFI और उसके कई सहयोगियों पर ISIS जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में छापेमारी में हिरासत में लिया गया था या गिरफ्तार किया गया था।

पिछले महीने हुई थी मेगा रेड

पिछले महीने, केंद्र ने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर इस्लामिक स्टेट जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ लिंक होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। कथित तौर पर पीएफआई से जुड़े 250 से अधिक लोगों को कई राज्यों में छापेमारी में हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article