Visakhapatnam Latest News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ स्कूली बच्चे बुरी तरह जख्मी हुए हैं। यह हादसा दिन के समय तब हुआ जब तेज रफ्तार में जा रही लॉरी से बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा जा टकराया था।
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और कुछ बच्चे बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर बेसुध होकर जा गिरे। पास में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में यह पूरी घटना दर्ज हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद पता चला कि यह भिड़ंत कितनी जोरदार थी।
देखिए, घटना के दौरान का वीडियोः
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। @themaskbeneath नाम के हैंडल से कहा गया कि मदद के लिए एक भी गाड़ी नहीं रुकी। वहां पर कुछ ही लोग थे, जो रुके और आगे मदद को आए। यह हमारे समाज के बारे में बहुत कुछ बताता है।
