देश

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में खुदाई के दौरान मिलीं शिवलिंग सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियां

मूर्तियां दक्षिण कश्मीर जिले के ऐशमुकाम के सलिया इलाके के करकूट नाग में बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि पत्थर की मूर्तियां खुदाई के दौरान बरामद की गईं और इनमें से कई पर देवताओं की आकृतियां उत्कीर्ण हैं।

Image

जम्मू-कश्मीर में मिली प्राचीन हिंदू मूर्तियां (PTI)

Ancient Hindu Idols Found In Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक झरने के जीर्णोद्धार के लिए खुदाई के दौरान 'शिवलिंग' सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूर्तियां दक्षिण कश्मीर जिले के ऐशमुकाम के सलिया इलाके के करकूट नाग में बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि पत्थर की मूर्तियां खुदाई के दौरान बरामद की गईं और इनमें से कई पर देवताओं की आकृतियां उत्कीर्ण हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग झरने का जीर्णोद्धार कार्य कर रहा है और स्थानीय मजदूरों ने खुदाई कार्य के दौरान इन्हें बरामद किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों ने स्थल का दौरा किया। अधिकारियों के मुताबिक, मूर्तियों के निर्माण काल एवं उनकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच के वास्ते श्रीनगर भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, हम इन्हें एसपीएस संग्रहालय में स्थानांतरित कर देंगे, जहां शोधार्थी और विभाग इनका अध्ययन करेंगे। यह स्थल कश्मीरी पंडितों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इसे करकूटा राजवंश से जोड़ते हैं।

एक कश्मीरी पंडित ने कहा, इस क्षेत्र पर करकूट वंश का प्रभाव रहा है, इसलिए संभावना है कि वहां कोई मंदिर रहा होगा या किसी ने इन्हें संरक्षण के लिए वहां रखा होगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर यह स्थल एक तीर्थस्थल रहा है। उन्होंने कहा, ये पवित्र तालाब से प्राप्त हुए हैं। कुछ शिवलिंग, एक मूर्ति और अन्य वस्तुएं मिली हैं। हम चाहते हैं कि इन्हें संरक्षित किया जाए और हम सरकार से अपील करते हैं कि हमने सुना है कि यहां एक मंदिर हुआ करता था, इसलिए यहां एक नया मंदिर बनाया जाए और इन 'शिवलिंगों' को वहां रखा जाए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article