देश

प्रेमी की लाश से ‘शादी' करने वाली आंचल ने क्यों छोड़ा ससुराल, सुनाई दर्दनाक आपबीती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2026, 02:20 PM IST

अंतरजातीय प्रेम के कारण अपने प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या के बाद उसकी लाश से 'विवाह' कर चर्चा में आई आंचल मामिडवार ने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। आंचल का आरोप है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसने पुलिस सुरक्षा में ससुराल का घर छोड़ दिया है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में आंचल के पिता और भाई ने मिलकर सक्षम की हत्या कर दी थी।

Image

प्रेमी की लाश से ‘शादी' करने वाली आंचल ने क्यों छोड़ा ससुराल, सुनाई दर्दनाक आपबीती

अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसकी लाश से ’विवाह’ कर सुर्खियों में आई आंचल मामिडवार ने अपने ’ससुराल’ के एक सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आंचल का आरोप है कि प्रेमी सक्षम ताटे के परिवार के एक सदस्य द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद उसे उनका घर छोड़ना पड़ा। हालांकि, उसने कहा कि सक्षम के प्रति उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है। सक्षम ताटे की पिछले वर्ष 27 नवंबर को आंचल के पिता और भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि वे दोनों के अंतरजातीय प्रेम संबंधों के खिलाफ थे।

'सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया'

सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसकी लाश के साथ विवाह किया था और फिर उसके परिवार के साथ रहने लगी थी। आंचल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसके कारण उसने उसका घर छोड़ने का फैसला किया। आंचल ने कहा, ’’मैंने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को बताया था लेकिन उन्होंने मेरी बात पर भरोसा नहीं किया।’’

हालांकि, इस संबंध में ताटे परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। आंचल ने दावा किया कि वह पुलिस की अनुमति लेकर घर से निकली और पुलिसकर्मियों ने उसे उसके एक रिश्तेदार के घर तक पहुंचाया। सक्षम की हत्या के बाद उसे पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

आंचल के भाई और पिता ने मिलकर की थी सक्षम की हत्या

सक्षम और आंचल पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सक्षम दरअसल आंचल के भाई का ही दोस्त था, जिसके कारण उसका आंचल के घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। जब आंचल के भाई को इस प्रेम संबंध की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया, क्योंकि सक्षम दूसरी जाति (Inter-caste) से ताल्लुक रखता था। आंचल के परिवार की ओर से दोनों को लगातार कई धमकियां भी दी गईं, लेकिन आंचल ने उनके विरोध को दरकिनार कर दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर आंचल के भाई और पिता ने मिलकर सक्षम की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में ऑनर किलिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

End of Article