देश

Jammu-Kashmir: आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी, अनंतनाग एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:33 AM IST

Encounter In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में रविवार शाम को हुई मुठभेड़ में इससे पहले एक आतंकवादी मारा गया था।

Image

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी ढेर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी ढेर
  • मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकी किए गए ढेर
  • इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, और आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियो (Terrorist) के बीच मुठभेड़ (Encounter) जारी है। अभी तक सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी है। आशंका है कि यहां और भी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। कश्मीर जोन पुलिस (Kashmir Police) ने ट्वीट करते हुए बताया कि अनंतनाग एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं, तलाशी अभियान जारी है।

तलाशी अभियान के दौरान चलाई गोली

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के तांगपावा इलाके में रविवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सोमवार सुबह दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों एवं उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मिले थे आईईडी बम

शनिवा को जम्मू कश्मीर के कठुआ में तीन-तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (IED) और स्टिकी बम बरामद किए थे। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के एक आतंकवादी को दो अक्टूबर को कठुआ से गिरफ्तार किया गया था, उसी के खुलासे के बाद यह बरामदगी की गई। बिलावर गांव का आतंकवादी जाकिर हुसैन भट उर्फ उमर फारूक विभिन्न सोशल मीडिया ऐप के जरिए पाकिस्तान से सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क में था और उसे जम्मू क्षेत्र में हमला करने के लिए आईईडी और स्टिकी (चिपकाने वाले) बमों की एक खेप मिली थी।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article