देश

जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला थी इंडिगो की फ्लाइट, आंधी की चपेट में गया आ; देखिए वीडियो

दिल्ली में लैंडिंग से पहले इंडिगो की एक फ्लाइट आंधी की चपेट में आ गई। जिसके बाद यात्री घबरा गए, लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

Image

आंधी की चपेट में आई इंडिगो की फ्लाइट

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की प्लाइट लैंड करने से पहले आंधी की चपेट में आ गई। जिसके बाद फ्लाइट में सवार यात्री घबराने लगे। जिसके बाद पायलट ने ऐन मौके पर सूझबूझ से फैसला लिया और फ्लाइट को लैंडिंग के बजाय फिर से हवा में उड़ा ले गया। दूसरे प्रयास में फ्लाइट को लैंड कराया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रायपुर से दिल्ली आ रही थी इंडिगो की फ्लाइट

ANI के अनुसार रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी तभी धूल भरी आंधी के कारण, टर्बूलेंस उत्पन्न हो गया। जिसके बाद पायलट विमान को रनवे पर टच होने से पहले ही वापस उड़ा ले गया। विमान ने हवा में कई चक्कर लगाए, उसके बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया।

कई विमानों का मार्ग बदला

दिल्ली में रविवार शाम खराब मौसम के कारण हवाई अड्डे पर कुल चार उड़ानों का मार्ग बदला गया और कई उड़ानों में देरी हुई। एक सूत्र ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण चंडीगढ़ और अमृतसर जाने वाली एक-एक उड़ान और शाम पांच से साढ़े पांच बजे के बीच जयपुर जाने वाली दो उड़ानों का मार्ग बदला गया। उड़ानों की निगरानी से जुड़ी एक वेबसाइट ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, रविवार को हवाई अड्डे पर 350 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!