देश

ईरान संकट: भारतीय शिपिंग कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान में बदलते हालात को देखते हुए Directorate General of Shipping ने भारतीय नाविकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क रहने, Ministry of External Affairs और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के निर्देशों का पालन करने तथा क्षेत्र में संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Image

भारतीय नाविकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है (फोटो- AP&ANI)

ईरान-इजराइल के बीच जंग के बाद पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के मद्देनजर सरकार ने भारतीय समुद्री समुदाय के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। ईरान से जुड़ी मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नाविकों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की गई है।

भारतीय नाविकों के लिए सतर्क रहने की अपील

Directorate General of Shipping ने भारतीय नाविकों को सलाह दी है कि वे क्षेत्र में काम करते समय पूरी सतर्कता बरतें। साथ ही, विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है। एडवाइजरी में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया है कि क्षेत्र में परिचालन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी जाए।

निगरानी के निर्देश

Ministry of Ports, Shipping and Waterways के अनुसार, समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों—जैसे शिपिंग कंपनियां, पोत प्रबंधक और एजेंसियां—को भारतीय क्रू सदस्यों की सुरक्षा और स्थिति पर करीबी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को तत्काल सरकारी प्राधिकरणों के साथ साझा करने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

क्षेत्रीय हालात पर नजर

ईरान और आसपास के क्षेत्र में जारी तनाव के कारण समुद्री मार्गों और ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित प्रभाव की आशंकाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में भारत सरकार ने एहतियातन यह कदम उठाया है, ताकि भारतीय नाविकों और समुद्री हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने दोहराया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। भारत ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने पर भी बल दिया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article