Amritsar-Saharsa Jansewa Express: अमृतसर से सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही फायर सुरक्षा दल और रेलवे स्टाफ ने त्वरित कदम उठाए और आग को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया। हादसे में एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
रेलवे ने शुरू की जांच
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
कैसे लगी आग
अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस आग हादसा: अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट होने से आग लग गई। यह घटना शाम करीब 6:10 बजे बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी स्टेशन के पास हुई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग एक यात्री के मोबाइल फोन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने के बाद लगी।
यात्री ने बताया कैसे ब्लास्ट हुआ फोन
सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में राम कुमार नाम के एक यात्री ने कबूल किया है कि चार्जिंग के दौरान उसका मोबाइल फटने से आग लगी। साथ के यात्रियों ने भी इस बात पर सहमति जताई है।
