देश

Amrit Stations: 'गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन, क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी देंगे बढ़ावा' बोले सीएम योगी

देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित इन 103 स्टेशन को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है।

Image

इनमें 19 स्टेशन उत्तर प्रदेश में हैं

Amrit Stations: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समर्पित देशभर के सभी 103 अमृत स्टेशन नये भारत की विरासत संरक्षण, विकास संकल्प तथा गति और गौरव के तालमेल का प्रतीक हैं।इनमें 19 स्टेशन उत्तर प्रदेश में हैं।प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बीकानेर से 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, लखनऊ से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इसे 'गति और गौरव के उत्तम समन्वय का नया प्रतीक' बताया है।

उन्होंने कहा कि अमृत स्टेशन नये भारत के संकल्प को साकार करने वाले हैं और ये स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देंगे।

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बरेली सिटी, बिजनौर, फतेहाबाद, गोला गोकर्णनाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा, इज्जतनगर, करछना, मैलानी, पुखरायां, रामघाट हॉल्ट, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सुरेमनपुर, स्वामिनारायण छपिया और उझानी स्टेशनों को इस योजना के तहत नया स्वरूप दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें