देश

अमित शाह ने किसे दिया नक्सलवाद खत्म करने का श्रेय? गृह मंंत्री ने बताई सरकार की पॉलिसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2026, 06:54 PM IST

लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा ,"आज, बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। बस्तर के हर एक गांव में स्कूल खोलने के लिए एक अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल के खिलाफ मिली सफलता पर बोलते हुए कहा कि देश में अगर हमें नक्सलवाद के खिलाफ सफलता मिली है तो इसका श्रेय हमारे देश के जवानों को जाता है।

Image

अमित शाह ने कहा कि बक्सर के नक्सलवाद लगभग खत्म।

Photo : ANI

Amit Shah on Naxalism: संसद के दोनों सदनों में आज नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा हो रही है । इस चर्चा में अमित शाह ने आज चर्चा लिया। लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा ,"आज, बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। बस्तर के हर एक गांव में स्कूल खोलने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र के हर गांव में राशन की दुकान खोलने के लिए एक मुहिम शुरू की गई।"

बस्तर अब विकास के पथ पर अग्रसर: अमित शाह

उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग इसलिए पीछे रह गए क्योंकि इस क्षेत्र पर 'लाल आतंक' का साया मंडरा रहा था; इसीलिए विकास उन तक नहीं पहुंच पाया। आज, वह साया हट गया है, और बस्तर अब विकास के पथ पर अग्रसर है।

अमित शाह ने नक्सल के खिलाफ मिली सफलता पर बोलते हुए कहा कि देश में अगर हमें नक्सलवाद के खिलाफ सफलता मिली है तो इसका श्रेय हमारे देश के जवानों को जाता है। मैं उन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने नक्सल के खिलाफ लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे, CAPF, सीआरपीएफ के जवान कोबरा फाॅर्स के जवान, स्टेट की पुलिस और आदिवासियों के समर्थन से आज देश नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है।

जो लोग नक्सलवाद की वकालत करते थे...

आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग-लगभग समाप्त हो चुका है। बस्तर के अंदर हर गांव में स्कूल बनाने की मुहिम चली। बस्तर के अंदर हर गांव में राशन की दुकान खोलने की मुहिम चली।

मैं इतना ही पूछना चाहता हूं कि नक्सलवाद को जो लोग यहां पर वकालत कर रहे थे कि ये 70 से अब तक क्यों नहीं मिला। पूरे देश को 2014 में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आने के बाद देश के हर गरीब को घर मिला, गैस मिला, शुद्ध पीने का पानी मिला, 5 लाख तक का स्वास्थ्य का बीमा मिला, प्रति व्यक्ति, प्रतिमाह 5 किलो मुफ्त अनाज मिला... लेकिन ये बस्तर वाले क्यों छूट गए थे। मान्यवर, मैं इसलिए कह रहा हूं कि सत्य को झूठलाया जा रहा है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से 75 वर्षों में से 60 वर्ष सत्ता आपके (कांग्रेस) हाथों में रही। फिर, आदिवासी समुदाय आज तक विकास से वंचित क्यों रहे? नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही अब जाकर वास्तविक विकास हो रहा है। साठ वर्षों तक आप उन्हें घर या स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में विफल रहे; आपने उनके लिए कोई स्कूल नहीं बनवाया; आपने उनके क्षेत्रों तक मोबाइल टावर और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचने से रोकीं, और फिर भी, अब आप ही जवाबदेही की मांग कर रहे हैं?"

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार की पॉलिसी है, हथियार डाल दीजिये । अगर कोई गोली चलायेगा, तो उसका जवाब गोली से ही दिया जायेगा।

End of Article