देश

न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश; सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी, लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चयनित जवानों से बोले अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के 60244 से अधिक नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से, बिना किसी जाति, सिफारिश या रिश्वत के प्रभाव के की गई।

Image

अब यूपी में योग्यता के आधार पर मिलती है नौकरी: अमित शाह

Photo : ANI

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। यूपी दंगा मुक्त हो चुका है। यहां अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला है। यूपी में न्याय का शासन है। यहां पर योग्यता के आधार पर अब नौकरी मिलती है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के साथ राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। आज इन 60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित हुआ।

सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ। आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां हैं। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतोष देखकर काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि यूपी आज दंगा मुक्त हो चुका है। आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। पिछले 11 साल के अंदर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। गैस सिलेंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, आदि मिल रहा है। जब पीएम नरेंद्र मोदी आए तब देश आर्थिक जगत में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे पायदान पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए। यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article