देश

Gandhinagar: आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को गेमिंग जोन लेकर गए अमित शाह, ऐसे जाहिर की खुशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 07:56 PM IST

Amit Shah In Gandhinagar: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को एक गेमिंग जोन लेकर गए। उन्होंने बताया कि एक सांसद के नाते मेरा प्रयास है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को हर संभव सुविधाएं और खुशियां मिलें, जो संपन्न परिवारों के बच्चों को मिलती हैं।

Image

अमित शाह ने गांधीनगर में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ वक्त बिताया।

Photo : Twitter

Gujarat News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को हर संभव सुविधाएं और खुशियां मिलें, जो संपन्न परिवारों के बच्चों को मिलती हैं। इसके लिए, उनकी अच्छी शिक्षा, पौष्टिक भोजन के साथ उनके बीच खिलौने वितरण और गेमिंग जोन में ले जाकर उनके मनोरंजन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शाह ने शनिवार का दिन अपने लोकसभा क्षेत्र में बिताया।

अमित शाह ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ बिताया वक्त

अमित शाह आज अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को एक गेमिंग ज़ोन लेकर गए। ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि 'आज अपने लोकसभा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को लेकर एक गेमिंग जोन में जाना हुआ। यहां बच्चों ने अपने मन पसंदीदा गेम्स खेलकर आनंद लिया।'

बच्चों की खुशी देखकर खुश हो गया अमित शाह का मन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 'एक सांसद के नाते मेरा प्रयास है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को हर संभव सुविधाएं और खुशियां मिलें, जो संपन्न परिवारों के बच्चों को मिलती हैं। इसके लिए, उनकी अच्छी शिक्षा, पौष्टिक भोजन के साथ उनके बीच खिलौने वितरण और गेमिंग जोन में ले जाकर उनके मनोरंजन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों की यह खुशी और उत्साह देखकर मन अत्यंत अभिभूत है।'

शनिवार को अमित शाह अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के बाद वो गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप के भारत-पाकिस्तान मैच का आनंद लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article