देश

All-Party Meeting:'वेस्ट एशिया संकट' पर भारत में सर्वदलीय बैठक, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और उसके पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा

यह सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार और मंगलवार को संसद को संबोधित करने के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से 'हर चुनौती के लिए तैयार रहने' का आग्रह किया था।

Image

'वेस्ट एशिया संकट' पर भारत में सर्वदलीय बैठक

वेस्ट एशिया संकट पर भारत में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों को स्थिति की जानकारी देना और एक साझा रणनीति पर चर्चा करना था। सरकार ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को लेकर संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

यह सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार और मंगलवार को संसद को संबोधित करने के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से 'हर चुनौती के लिए तैयार रहने' का आग्रह किया था। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में दिए अपने भाषणों में कहा कि इस युद्ध के बुरे प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की प्रबल संभावना है।

मोदी ने कहा कि सरकार ने ईंधन, आपूर्ति श्रृंखलाओं और उर्वरकों जैसे क्षेत्रों पर रणनीतियां बनाने तथा ईरान-इज़राइल-अमेरिका संघर्ष के प्रभावों को रोकने के लिए अधिकार प्राप्त समूह (एम्पावर्ड ग्रुप) गठित किए हैं।

'सर्वदलीय बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई'

सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए BJP सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, 'इस बैठक को बुलाने का मकसद स्थिति को स्पष्ट करना था, यानी असल में क्या होने वाला है और क्या हो रहा है। यह साफ कर दिया गया है कि देश की स्थिति क्या है... सरकार इस बात को लेकर चिंतित है कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए...'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले पर आपत्ति जताई

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के कार्यालय के अनुसार, यह सर्वदलीय बैठक संसद भवन के भीतर आयोजित की गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और मांग की कि केवल जानकारी (ब्रीफिंग) देने के बजाय, इस मुद्दे पर सदन में बहस होनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस ने बैठक से दूरी बनाई

बैठक में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा हुई, विशेष तौर पर ऊर्जा आपूर्ति, आर्थिक असर और कूटनीतिक रणनीति को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच विचार-विमर्श हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने बैठक से दूरी बनाई है और राहुल गांधी भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से तारिक अहमद और मुकुल वासनिक शामिल हुए हैं, जबकि जेडीयू से ललन सिंह और संजय झा बैठक में पहुंचे। बैठक में मौजूदा हालात और भारत की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे ।

अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे

अन्य पार्टियों के नेता भी यहां पहुंचे हैं, जिनमें सस्मित पात्रा (BJD), ललन सिंह (JDU), मुकुल वासनिक और तारिक अनवर, SP से धर्मेंद्र यादव और CPIM से जॉन ब्रिटास शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि वह इस सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें केरल में एक कार्यक्रम में शामिल होना है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द