देश

Rain Alert: अरुणाचल में भारी बारिश को लेकर अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट, भारी बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद

Rain Alert in Arunachal: पूर्वी कामेंग में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जबकि पश्चिमी कामेंग और ऊपरी सुबनसिरी में भारी बारिश का अनुमान है। सियांग, कुरुंग कुमे और तवांग सहित अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है जबकि नामसाई, पश्चिम सियांग और पूर्वी कामेंग में व्यापक वर्षा का अनुमान है।

Image

अरुणाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Rain Alert in Arunachal:अरुणाचल प्रदेश में मानसून के गति पकड़ने के साथ राज्य में व्यापक बारिश और आंधी-तूफान के नये दौर को लेकर मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किये हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी कामेंग, नामसाई, लोहित और पापुम पारे सहित कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है जिसमें निवासियों को भारी बारिश और आंधी-तूफान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

मौसमी गतिविधियां आने वाले दिनों में इसी प्रकार बनी रहने की संभावना है, जिसकी तीव्रता में उतार-चढ़ाव हो सकता है।बुधवार को कई जिलों में आंधी-तूफान और मध्यम से भारी वर्षा की आशंका के कारण येलो अलर्ट जारी रहेगा।सात अगस्त तक राज्य के पूर्वी हिस्सों में मौसम की स्थिति के और अधिक गंभीर होने का पूर्वानुमान है। चांगलांग और लोंगडिंग जिलों को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जो भारी वर्षा के साथ गरज-चमक वाले तूफानों की संभावना को दर्शाता है।

आठ अगस्त के लिए भी अलर्ट का स्तर उच्च रहेगा, विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे वेस्ट कामेंग, पापुम पारे और लोहित में, जहां भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है।नौ अगस्त को यह प्रणाली थोड़ा पूर्व की ओर स्थानांतरित हो जाएगी तथा चांगलांग, नामसाई और लोंगडिंग सहित मध्य और पूर्वी इलाकों में लगातार वर्षा होने की संभावना है।

प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी