School Closed News Today: भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिल नाडु समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, उत्तरखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
पीलीभीत, जालौन और लखीमपुर खीरी में स्कूल बंद
पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश और स्कूलों में जलभराव की स्थित को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त स्कूलों और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों को 6 अगस्त और 7 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जबकि, जालौन और लखीमपुर खीरी में प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 6 अगस्त को बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Pilibhit School Closed.
प्रयागराज और बनारस के सभी स्कूलों में छुट्टी
प्रयागराज में भारी बारिश और जलभराव की वजह से जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को 7 अगस्त 2025 तक बंद रखने का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, जिले में प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक संचालित समस्त बोर्ड के सभी स्कूल 5 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे। इसी तरह बनारस में भी कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 6 अगस्त तक बंर रखने का आदेश जारी किया गया है।

Prayagraj School Closed.
सीतापुर और मुरादाबाद के स्कूल बंद
सीतापुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 4 अगस्त और 5 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, भारी बारिश की वजह से कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में 6 अगस्त की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसी तरह मुरादाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद के सभी बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा विभाग के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी/अर्ध्दसरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 6 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि, मौसम की स्थित को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार संबंधित स्कूल में जरूर संपर्क कर लें।
