देश

Yash Bharti Award: सपा के सत्ता में आने पर फिर से शुरू किया जाएगा 'यश भारती पुरस्कार' बोले अखिलेश

यश भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश के विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले लोगों को दिया जाता था, जबकि रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार ऐसी महिला प्रतिभाओं के लिए था।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो: PTI)

Rani Laxmibai Award: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीतकर सत्ता में आती है तो 'यश भारती' और 'रानी लक्ष्मीबाई' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिर से शुरू किये जाएंगे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन पुरस्कारों को बंद कर दिया था।

खेल, कला और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले इन पुरस्कारों के साथ नकद मानदेय प्रदान किया जाता था।सभी क्षेत्रों के प्रतिभावानों को मान्यता देने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, अखिलेश ने कहा, 'चाहे वे उत्तर प्रदेश में रहते हों या कहीं और, योग्य व्यक्तियों को इन पुनः स्थापित पुरस्कारों के माध्यम से सपा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।'

यहां पार्टी कार्यालय में यादव ने सपा में कई नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें सोशल मीडिया पर छाए फिटनेस प्रेमी राजा यादव भी शामिल हैं। राजा यादव को उनके वायरल फिटनेस और स्टंट वीडियो के लिए 'बिहारी टार्ज़न' के नाम से जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर राजा यादव के 36 लाख से ज़्यादा 'फॉलोअर्स' हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article