देश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का Facebook पेज क्यों हुआ था ब्लॉक? कंपनी ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया था। कंपनी Meta ने बताया कि यह कार्रवाई अखिलेश यादव के अकाउंट से हिंसक और यौन प्रकृति की पोस्ट शेयर किए जाने के बाद की गई। मेटा ने स्पष्ट किया कि यह कदम सरकारी दबाव में नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म की नीतियों के उल्लंघन के कारण उठाया गया था।

Image

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Akhilesh Yadav Facebook Page Suspended: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था। फेसबुक ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट से एक हिंसक यौन पोस्ट अपलोड किया गया था, जिसकी वजह से कंपनी ने यह एक्शन लिया गया। यह सरकार की कार्रवाई नहीं थी।

akhilesh yadav news

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक।(फोटो सोर्स: akhilesh yadav fb)

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखिलेश यादव का पेज बनाने के लिए निम्नवत जानकारी सर्च की गई थी तो लिखा था- यह कॉन्टेंट अभी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि इसके ओनर ने इसे केवल लोगों के एक छोटे समूह के साथ शेयर किया है, बदल दिया है कि इसे कौन देख सकता है या इसे हटा दिया गया है।

पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

जानकारी के मुताबिक, उनके पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, पेज ब्लॉक होने के बाद सपा नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र पर चोट है।

हमारा सिद्धांत नहीं बदल सकता है चाहे कुछ भी हो जाये: अखिलेश यादव

फेसबुक पेज बंद किए जाने पर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा," मुझे जानकारी मिली की अकाउंट ससपेंड कर दिया गया है उसमें बताया गया है की मेरी जो पोस्ट थी उसमें ADULT VIOLENCE SEXUAL OFFENCE EXPLOTATION हुआ है। बलिया की घटना है और वो सच्ची घटना है,पत्रकार की हत्या उसमें जो लिखा था -पत्रकार की हत्या दबाव बनाना पत्रकार पर FIR निर्वस्त्र कर के मांगना। हर हत्कण्डा अपनाया जा रहा है। इसमें क्या गलत हैष जितना मीन पर काम करेंगे उतना हम कामयाब होंगे। हमारा सिद्धांत नहीं बदल सकता है चाहे कुछ भी हो जाये।

सपा ने क्या लिखा?

पेज डिएक्टिव किए जाने के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक पोस्ट किया। सपा की ओर से लिखा गया- फेसबुक ने अखिलेश यादव का अकाउंट क्यों ब्लॉक किया ? फेसबुक, मेटा से हमारे सवाल - ऐसा उन्होंने किस आधार पर किया? - ⁠क्या ये नीतिगत मामला है? - ⁠क्या बिना कारण ऐसा किया जाना अलोकतांत्रिक नहीं है? - ⁠क्या आम जनता के लिए आवाज़ उठानेवालों के एकांउट को बंद करना, मानवाधिकार का विषय नहीं हैं? - ⁠या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है?

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article