देश

'अगले चुनाव में जनता बीजेपी को धो-पटक कर सुखा देगी', अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2026, 01:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Image

यूपी में बिजली संकट पर सियासी संग्राम तेज (फाइल फोटो)

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Akhilesh Yadav Statement on CM Yogi) की सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ से जारी बयान और सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश ने बिजली व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार के स्तर पर इसका कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अब 'करंट ही नहीं बचा है', यानी सरकार पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।

सरकार के भीतर तालमेल की भारी कमी-अखिलेश यादव

अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में बुलाया जाता है या नहीं, क्योंकि दोनों नेता कई बार साथ नजर नहीं आते। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अंदरूनी मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और कई विधायक तथा सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार के भीतर तालमेल की भारी कमी है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बिजली उपकेंद्रों पर पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) की तैनाती इस बात का संकेत है कि सरकार जनता के गुस्से से डर रही है।

सपा नेता ने आने वाले चुनाव को लेकर भी की तीखी टिप्पणी

सपा नेता ने आने वाले चुनाव को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। उनके अनुसार सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने ऊर्जा विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक को पर्याप्त और नियमित बिजली देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके अनुसार राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति दोनों ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सिस्टम को मजबूत कर रही है और जल्द ही स्थिति और बेहतर होगी। इस तरह बिजली संकट को लेकर यूपी में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सरकार व विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट