क्रिकेट

देवाजीत सैकिया बने आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के मुखिया, तमीम इकबाल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया को आईसीसी की गर्वनेंस कमिटी का मुखिया चुना गया है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Image

देवाजीत सैकिया, हरमनप्रीत कौर और सचिन तेंदुलकर (फोटो क्रेडिट @lonsaikia X)

एडिनबर्ग: बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया को बुधवार को आईसीसी की नयी उप समिति प्रशासन समीक्षा समिति (ICC Governance Review Committee) का प्रमुख बनाया गया जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिये 12. 82 मिलियन डॉलर के ऋण को भी मंजूरी दे दी। सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर रोस रिवाज इस समिति में शामिल हुए हैं।

तमीम इकबाल बमे फ्रेंचाइजी लीग समिति के अध्यक्ष

सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति ( Franchise Leagues Committee) में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तामिम इकबाल शामिल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉक्टर रूडी वान वूरेन , इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज की मदद के लिये ऋण को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने संशोधित संविधान को लेकर क्रिकेट श्रीलंका द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की।

मॉरीशस बना आईसीसी का 111वां सदस्य

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तामिम इकबाल की पूर्णकालिक सदस्य निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई। आईसीसी ने मॉरीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी जबकि क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी है। फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने के लिये नोटिस पर रखा गया है।

विश्व कप के फॉर्मेट में भी हुआ बदलाव

आईसीसी की एजीएम में साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिंबाब्वे की साझा मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के फॉर्मेट और साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप में सुपर-7 राउंड और टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 राउंड की एंट्री हुई है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबले में एंटी के लिए एलिमिनेटर मैचों की शुरुआत होने जा रही है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article