देश

TMC Office Attack: बंगाल में कई जगह तृणमूल के ऑफिसों पर हमला, टीएमसी ने जारी किया वीडिया

TMC Office Attack: बंगाल में हार के बाद टीएमसी ने आरोप लगाया है कि उसके ऑफिसों पर कई जगह हमले हुए हैं। टीएमसी ने इन हमलों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

Image

तृणमूल कांग्रेस के कुछ ऑफिसों पर हमला (फोटो- TMC)

TMC Office Attack: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है। सोमवार को राज्य के कई इलाकों में All India Trinamool Congress (AITC) के पार्टी कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, दोपहर के बाद से ही कई क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बननी शुरू हो गई। टॉलीगंज, बारुईपुर, कमरहाटी, बारानगर, बरहामपुर, हावड़ा और कस्बा जैसे इलाकों में टीएमसी कार्यालयों को निशाना बनाया गया, जहां उपद्रवी भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अरूप विश्वास के चुनाव कार्यालय हमला

टॉलीगंज के बिजयगढ़-नेताजी नगर क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के चुनाव कार्यालय में भीड़ ने घुसकर नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग टूटे हुए होर्डिंग को लात मारते हुए वहां से निकल गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

टीएमसी पार्षद सुशांत घोष के कार्यालय में उत्पात

इसी तरह, रूबी क्रॉसिंग इलाके में टीएमसी पार्षद सुशांत घोष के कार्यालय में भी उत्पात देखने को मिला। यहां कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और कार्यालय को नुकसान पहुंचाया।

टीएमसी का बीजेपी पर हमला

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में आते ही भाजपा ने “अपना असली चेहरा” दिखाना शुरू कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मुर्शिदाबाद में उनके कार्यालय पर हिंसक हमला किया गया और यह घटनाएं भाजपा की “अराजक और निचले स्तर की राजनीति” को दर्शाती हैं।

टीएमसी की हार और बीजेपी को बड़ा जीत

बंगाल में टीएमसी के 15 साल के शासन का बीजेपी ने अंत कर दिया है। बंगाल में बीजेपी 206 सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article