देश

एयर मार्शल नागेश कपूर ने वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का संभाला पद; सर्वोत्तम युवा सेवा मेडल से हो चुके हैं सम्मानित

Who is Air Marshal Nagesh Kapoor: एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायुसेना (IAF) के नए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वह एक अनुभवी फाइटर पायलट, क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं।

Image

एयर मार्शल नागेश कपूर ने Iवाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Who is Air Marshal Nagesh Kapoor: एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायुसेना (IAF) के नए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

कौन हैं एयर मार्शल कपूर?

एयर मार्शल कपूर को इस साल की शुरुआत में हुए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सर्वोत्तम युवा सेवा मेडल (Sarvottam Yudha Sewa Medal) से नवाजा गया था। उनकी लीडरशिप में 6 से 10 मई के बीच भारतीय वायुसेना ने (Indian Air Force) ने पाकिस्तान के कई एयरबेस पर सफल हमले किए थे जिससे उन्हें भारी क्षति पहुंची थी।

3400 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव

एयर मार्शल नागेश कपूर 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर के तौर पर उनके पास 3400 घंटे से ज़्यादा उड़ान का अनुभव है।

अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने कई फील्ड और स्टाफ पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके ऑपरेशनल कार्यकाल में सेंट्रल सेक्टर में एक फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, वेस्टर्न सेक्टर में एक फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और एक प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने एयर फोर्स एकेडमी में चीफ इंस्ट्रक्टर (फ्लाइंग) और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में भी काम किया है। एयर फोर्स अकादमी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने PC-7 MK II विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने और उन्हें ऑपरेशनल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article