देश

Air India: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 19 रूट्स पर इस खास प्लेन की सेवा कम करने का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

Air India: एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 19 मार्गों पर नैरो-बॉडी विमानों से संचालित 118 साप्ताहिक उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करेगी और तीन मार्गों पर सेवाएं निलंबित करेगी।

Image

एयर इंडिया ने उड़ान सेवा में की कटौती (फोटो- AI)

Air India: एयर इंडिया बेहतर और सुरक्षित उड़ान सेवा के लिए जहां सख्त रुख अपना रही है, वहीं अपनी सेवाओं में भी कटौती कर रही है। अब एयर इंडिया ने 19 रूट्स पर प्लेन सेवा को कम करने का ऐलान किया है।

नैरो-बॉडी प्लेन पर एयर इंडिया का फैसला

एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 19 मार्गों पर नैरो-बॉडी विमानों से संचालित 118 साप्ताहिक उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करेगी और तीन मार्गों पर सेवाएं निलंबित करेगी। यह घोषणा टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन द्वारा कुछ दिनों पहले कहा गया था कि वह वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी रूप से 15 प्रतिशत की कटौती करेगी।

पहले ही की थी कटौती की घोषणा

एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि वह "अपने समग्र नैरो-बॉडी नेटवर्क में 5 प्रतिशत से कम की अस्थायी कटौती" करने जा रही है। इसने कहा, "इस स्वैच्छिक निर्णय से 3 मार्गों पर एयर इंडिया की सेवाओं का अस्थायी निलंबन और 19 मार्गों पर सेवा में कमी आएगी। ये बदलाव कम से कम 15 जुलाई 2025 तक प्रभावी हैं।"

किन रूट्स पर असर

तीन मार्गों - बेंगलुरु-सिंगापुर, पुणे-सिंगापुर और मुंबई-बागडोगरा (AI551/552) पर सात-साप्ताहिक उड़ानें कम से कम 15 जुलाई तक निलंबित रहेंगी। दिल्ली-बेंगलुरु और दिल्ली-मुंबई सहित कई अन्य मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी। एयरलाइन के अनुसार, इस कटौती का उद्देश्य एयर इंडिया के नेटवर्क-व्यापी परिचालन स्थिरता को मजबूत करना तथा यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article