दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को वाराणसी तब डायवर्ट किया गया, जब वो पटना पहुंच चुकी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन को पटना में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली क्योंकि वहां का मौसम काफी खराब था।
पटना में नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत
मिली रिपोर्ट्स के अनुसार जब फ्लाइट संख्या IX‑1014 दिल्ली से उड़ान भरकर पटना के लिए रवाना हुई। तो जैसे ही यह पटना एयरपोर्ट के करीब पहुंची, तेज हवाएं और कम दृश्यता ने लैंडिंग को असंभव बना दिया। विमान को तुरंत वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वाराणसी में हुई लैंडिंग
वराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। यात्रियों को अस्थायी रूप से टर्मिनल में रोककर आराम, पेयजल और जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इंतजार कर सकें। इस दौरान एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ ने उनकी देखभाल सुनिश्चित की। कुछ घंटों के इंतजार के बाद जब मौसम में सुधार हुआ और नेशनल मीटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट विमानन के मानदंडों को पूरा करने लगी, तो IX‑1014 ने वापस पटना की ओर उड़ान भरी और लगभग 7:54 PM पर पटना में सुरक्षित लैंडिंग की।
एयर इंडिया ने क्या कहा
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, पटना जाने वाली हमारी एक फ्लाइट को कुछ समय के लिए वाराणसी डायवर्ट किया गया। जब मौसम में सुधार हुआ, तो फ्लाइट फिर से शुरू हुई और पटना में उतरी। हमें अपने नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण हुई देरी के लिए खेद है।
